ब्रेकिंग न्यूज़

UPPSC Result: पीसीएस 2022 का परिणाम घोषित, टॉप 10 में महिलाओं का दबदबा, आगरा की दिव्या बनीं टॉपर

UPPSC RESULT 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2022 के अंतिम चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का ताल्लुक सूबे के 67 जिलों से है. खास बात ये है कि इस परीक्षा में महिलाओं ने अपना दबदबा कायम किया है. ‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ का सिद्धांत प्रदेश के शीर्ष परीक्षा में भी दिखाई दे रहा है. टॉप-10 में 8 महिला अभ्यर्थियों ने अपना कब्जा जमाया है. यहां तक की टॉपर भी एक महिला अभ्यर्थी हैं. आगरा की रहने वाली दिव्या सिकरवार इस परीक्षा में टॉपर बनी हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि टॉप-5 में भी महिला अभ्यर्थियों का ही जलवा है. परीक्षा परिणाम में दूसरा रैंक हासिल करने वाली लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय हैं. जबकि, तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं. वहीं, उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने चौथा रैंक हासिल किया है. पांचवे नंबर पर अंबेडकर नगर जिले के कुमार गौरव हैं. 6वां रैंक हासिल करने वाली अभ्यर्थी सल्तनत परवीन हैं. जबकि, मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो ने सातवां रैंक हासिल किया है. टॉप टेन में 8 लड़कियों के बीच 10वां रैंक हासिल करने वाले गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दूसरे पुरुष अभ्यर्थी हैं.

जानकारी के मुताबिक 39 एसडीएम में 19 महिलाएं चयनित हुई हैं. 364 चयनित अभ्यर्थियों की बात करें तो इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 110 है, जिनका प्रतिशत 33 फीसदी है. खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश के तकरीबन हर जिले से अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है.

खास बात ये भी है कि UPPSC ने महज 10 महीने के भीतर इस परीक्षा परिणाम को घोषित किया है. जिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखना है, वे आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. UPPSC ने 9 फरवरी, 2023 को पीसीएस मेन्स 2022 का रिजल्ट घोषित की थी. पीसीएस की परीक्षा में कुल 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिनमें से 1070 उम्मीदवारों ने मेन्स की परीक्षा पास की थी. इंटरव्यू के बाद यह परिणाम आज घोषित हुआ है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago