देश

PCS Jyoti Maurya Case: बंद होने जा रही है ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच, आलोक ने आरोपों को लेकर नहीं पेश किए सबूत

PCS Jyoti Maurya Case: पति के साथ विवाद को लेकर काफी दिनों तक सुर्खियों में रहीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों की मानें तो इनके खिलाफ चल रही जांच की सारी फाइलें अब बंद होने जा रही है. क्योंकि पति ने सारी शिकायतें वापस ले ली है और जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इस प्रकरण को खत्म करने की सिफारिश भी कर दी है. तो वहीं अंदर खाने से खबर सामने आ रही है कि दोनों पति-पत्नी के बीच गोपनीय समझौता हो गया है. इसी के बाद अब जांच रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी.

धूमनगंज थाने में ज्योति के पति आलोक मौर्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को भी वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बता दें कि ज्योति मौर्य का अपने पति से साथ विवाद सामने आने के बाद जहां एक ओर ज्योति ने अपने पति पर तमाम आरोप लगाए थे तो वहीं पति ने भी ज्योति पर कई आरोप लगाए थे और दोनों का कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था. करीब डेढ़ महीने पहले आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी और उनकी नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए थे. साथ ही नियुक्ति विभाग की ओर से इस मामले में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह भी किया था. वहीं आलोक का आरोप था कि उन्होंने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया और वह पीसीएस बनीं लेकिन इसी के बाद उनके किसी और से सम्बंध हो गए और फिर वह घर छोड़कर चली गईं. आलोक ने ये भी आरोप लगाया था कि उन्होंने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया था. तो वहीं ज्योति ने आरोप लगाया था कि आलोक उनको मारते-पीटते हैं और उन्होंने अपने मायके में रहकर पढ़ाई की और जब पीसीएस बन गईं तो आलोक ने उन पर गलत आरोप लगा दिए. फिलहाल इस मामले की अब इतिश्री होती दिखाई दे रही है. क्योंकि हाल ही में ज्योति ने कोर्ट से अपील की थी कि सोशल मीडिया व समाचारों में जो भी उनके खिलाफ गलत चलाया गया, उसे हटया जाए. इससे उनके निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: कुत्ते के काटने से तड़प-तड़प कर बेटे ने तोड़ा दम, इलाज के लिए भटकता रहा बेबस पिता, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

कमेटी के सामने वापस ली शिकायत

बता दें कि ज्योति पर लगे आरोपों को लेकर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय और एसीएम प्रथम जयजीत कौर को लेकर जांच के लिए कमेटी गठित की थी. इसी के बाद कमेटी ने दोनों पक्षों को नोटिस दिया था और जो आरोप आलोक ने ज्योति मौर्या पर लगाए थे, उसको लेकर साक्ष्य मांगे गए थे. इसके लिए 20 दिन का समय दिया गया था. तो वहीं आलोक को साक्ष्य प्रस्तुत करने को लेकर कमेटी ने 28 अगस्त की तारीख तय की थी. इस पर आलोक कमेटी के समक्ष उपस्थित तो हुए लेकिन ज्योति के खिलाफ आरोपों का सबूत प्रस्तुत करने के बजाय शिकायत वापस ले ली. यही नहीं आलोक ने जांच कमेटी को ये भी लिखकर दिया कि वह सोच-समझकर शिकायत वापस ले रहे हैं. साथ ही ये भी लिखा कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अभी तक आलोक और ज्योति मौर्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

6 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

18 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

42 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago