लाइफस्टाइल

Weight Loss: वजन घटाकर पतला बना देगी योगी डाइट, ऐसे करें सेवन

Weight Loss: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ना सिर्फ अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं, बल्कि उनके फिटनेस और हेल्थ टिप्स (Fitness And Health Tips) भी कमाल के होते हैं, जिससे बड़ी से बड़ी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है. इसी से जुड़ा हुआ एक हेल्थ टिप्स जग्गी वासुदेव (Jaggi Vasudev) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको 50 साल की उम्र में किन चीजों का सेवन करना चाहिए. तो अगर आप भी जग्गी वासुदेव की तरह हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो इस नुस्खे (Home Remedy) को आजमा सकते हैं.

सदगुरु की वेट लॉस डाइट

सदगुरु वजन घटाने के लिए खीरा खाना पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे दिल को स्वस्थ रखने के साथ वजन घटाने के लिए खीरे का सेवन करते हैं. इसे खाना पानी पीने से भी ज्यादा फायदेमंद और जरूरी होता है. यह वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है. इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही साथ शरीर में पीएच का स्तर भी संतुलित रहता है. सदगुरु के मुताबिक पतले रहने या फिर वजन घटाने के लिए आप खीरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ऐसे करें सेवन

वजन घटाने के लिए आप खीरे को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके लिए आप खीरे को टुकड़ों में काटकर उसमें नींबू और काला नमक मिलाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप घर में खीरे का जूस भी बनाकर पी सकते हैं. इसके लिए आप खीरे में अन्य सब्जियां मिलाकर इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं. इससे शरीर को पोषक तत्व मिलने के साथ ही वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें:Teachers Day 2023 Wishes: अपने गुरु के प्रति जाहिर करें सम्मान, भेजे ये खूबसूरत मैसेज

क्या हैं इसके फायदे?

जग्गी वासुदेव के मुताबिक, वेट लॉस से अलग खीरा आपकी सेहत को और भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है. खीरे में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है. ये दोनों ही प्रभाव बल्ड शुगर के स्तर को कम करने में मददगार हैं जिससे डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकता है. खीरे के जूस का सेवन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है. खीरे के जूस में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

21 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

25 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

34 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

47 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

53 minutes ago