देश

Jharkhand: पहली बार मुसहर परिवार को मिलने लगा योजनाओं का लाभ, अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, होंगे शिक्षित

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ने वंचित समाज के लोगों को योजनाओं से जोड़ने की कड़ी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है. वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया में अब कड़ी दर कड़ी का समायोजन होने लगा है.

सालों से विभिन्न योजनाओं के आच्छादन से वंचित मुसहर समाज के लोगों को पहली बार सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत स्थित धर्मडीहा से इसकी शुरुआत कर दी गई है. यहां रहने वाले 77 मुसहर परिवार के लोगों का डोर-टू-डोर सर्वे करा कर उन्हें शत प्रतिशत सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, राशनकार्ड और 10 परिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास स्वीकृत किया गया है.

मुसहर परिवार के लोगों को जमीन का पट्टा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सभी परिवार को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है. पांच मुसहर परिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से 24 परिवार को जोड़ते हुए बतख, बकरी और सूकर पालन हेतु पशुशेड उपलब्ध कराया जा रहा है.

अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल

गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत में हुए सर्वे में ये बात सामने आई कि कई बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. इसके बाद गढ़वा के उपायुक्त के निर्देश पर ऐसे 13 बच्चों का नामांकन स्कूल में कराया गया. साथ ही उन्हें स्कूल किट प्रदान किया गया. ये बच्चे स्कूल ना छोड़ें,  इसकी समय-समय पर समीक्षा करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्कूल प्रबंधन को दिया गया है.

मुसहर परिवारों को लाभ देने की योजना

पहले चरण में झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत में निवास करने वाले मुसहर परिवार को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पूरे जिले में मुसहर परिवार की पहचान और उनका सर्वे करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन परिवारों को भी विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा. इसके लिये विभिन्न प्रखंडों में बीडीओ द्वारा बस्तियों में निरीक्षण कर संवाद स्थापित किया जा रहा है. दो माह के अंदर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा.

उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में अनुमानित जनसंख्या के तहत निवास करने वाले 927 मुसहर आबादी को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है. साथ ही सर्वे के उपरांत इनकी सही जनसंख्या के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Sushma Baraik: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में पूर्व आईपीएस समेत आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का प्रतिफल है कि वंचित समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है. इससे पूर्व तक ऐसे लोगों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर जब मैं गांव-गांव पंचायत-पंचायत गया, तो मुसहर परिवार की जानकारी मिली. अब उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

55 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago