मनोरंजन

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan लॉन्च करेंगे Vodka, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के साथ हुई डील

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने कुछ समय पहले ही अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की घोषणा की थी. अब किंग खान के बेटे आर्यन बिजनेसमैन भी बन गए हैं. आर्यन खान ने आपनी पहली बिजनेस डील की घोषणा की है. आर्यन खान बहुत जल्द देश में D’yavol ब्रैंड लॉन्च करने वाले हैं. यह उनकी पहली बिजनेस डील हैं. इस डील में आर्यन ने दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी Anheuser-Busch InBev के साथ पार्टनरशिप की है, यही कंपनी हमारे देश में बडवाइजर और कोरोना जैसे ब्रांड के नाम से बीयर बेचती है. और देश में एक प्रीमियम वोदका का ब्रैंड लॉन्च करेंगे. प्रीमियम वोदका के ब्रैंड के लिए आर्यन ने अपने बिजनेस पार्टनरशिप बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ की है और मिलकर D’yavol को लॉन्च किया है.

खान के बेटे ने की बिजनेस वेंचर की घोषणा

आर्यन खान ने आपने इंस्टाग्राम पर डायवोल (D’yavol) के लॉन्च की घोषणा की. डायवोल ब्रैंड पहले अपना वोदका लॉन्च करेगा और फिर समय के साथ कंपनी का अन्य स्पिरिट्स में विस्तार होगा. Bulgarian में ‘डायवोल’ का मतलब शैतान’ होता है. आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर्स बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ एक तस्वीर साझा की और साथ में अपने नए बिजनेस वेंचर की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- Moving In With Malaika: Nora Fatehi को पसंद नहीं Malaika Arora से तुलना, बोलीं- ये बहुत इंसल्टिंग है क्योंकि…

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- “इस लाइफस्टाइल लक्ज़री कलेक्टिव की अवधारणा को लगभग 5 साल हो चुके हैं. डी’यावोल अंत में यहाँ है …”

रम और व्हिस्की भी बनाएगी आर्यन की कंपनी

जानकारी के अनुसार आर्यन खान (Aryan Khan) की कंपनी डायवोल अपने पहले चरण में वोदका (Vodka) और फिर दूसरे चरण में रम और व्हिस्की (Whiskey) भी बनाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान कपड़े, एसेसरीज और दूसरे ब्रांड भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

आर्यन ने अपने निर्देशन की भी घोषणा की

आर्यन ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने एक वेब सीरीज (Web Series) के लिए स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, आर्यन जल्द इसका निर्देशन करेंगे. सीरीज के अगले साल फ्लोर पर जाने की आशंका है.

Satwik Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago