सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP News: अब उत्तर प्रदेश के गांवों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जाएगा औऱ अपराधियों को चुन-चुन कर पुलिस पकड़ेगी. यानी अपराधी किसी भी तरह का अपराध करके बच कर नहीं निकल पाएंगे. इसके लिए योगी सरकार ने यूपी के गांवों के प्रमुख मार्गों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रही है. इस सम्बंध में आ रही समस्याओं को लेकर पंचायतीराज विभाग से मदद लेने के बारे में विचार किया जा रहा है. बता दें कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पूरे प्रदेश में फिलहाल 3.5 लाख से अधिक कैमरे लगवाए जा चुके हैं और अब विशेष रूप से गांवों की सुरक्षा की ओर भी फोकस किया गया है और यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी की जा रही है.
इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी देते हुए यूपी डीजीपी मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि, सुरक्षा की दृष्टि से अब गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है. ऑपरेशन त्रिनेत्र योजना के तहत गांवों में प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे ताकि किसी भी तरह से अपराधी बचकर न निकल पाए. बता दें कि प्रदेश में ऑपरेशन त्रिनेत्र 10 जुलाई से चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ना है. इसी के जरिए पुलिस घटनाओं का जल्दी खुलासा कर सकेगी और अपराधियों को जेल के अंदर डाल सकेगी. बता दें कि हाल ही में कई ऐसे ब्लाइंड केस का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के सहारे किया है, जिसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी. बता दें कि गोरखपुर जोन में इस अभियान के सफल होने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में गांव-गांव में भी चलाने की योजना है.
डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक प्रदेश में अभी तक 1.90 लाख जगहों पर करीब 3.5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं. इसकी लाइव मॉनिटरिंग एलईडी स्क्रीन पर सीधे थाने में स्थापित कंट्रोल रूम में की जा रही है. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक पोर्टल भी तैयार किया है ताकि मॉनिटरिंग की जा सके. तो वहीं पुलिस ने मुख्य चौराहों व तिराहों के साथ ही होटल, पार्क व गेस्ट हाउस के साथ ही ढाबे, स्कूल-कॉलेजों और फैक्ट्री, सर्राफा दुकान के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक व शराब की दुकानों समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए आम जनता का भी सहयोग लिया जाएगा.
बता दें कि हाल ही में डीजीपी विजय कुमार ने दावा किया था कि महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने की वजह से 10 जुलाई से लेकर 23 अगस्त के दौरान 295 आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया जा चुका है. अगर सीसीटीवी कैमरे प्रदेश के हर जगह पर लग जाएंगे तो अपराधी किसी भी तरह से बच कर नहीं निकल सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…