देश

अब पटना से रांची महज 4 घंटे में पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस महीने से होगी शुरू, जाने रूट और टाइमिंग

Vande Bharat Express Train: पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के बाद भारतीय रेलवे की तरफ से दो और राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है. बताया जा रहा है कि देश की सबसे तेज गति की ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार और झारखंड के बीच चलेगी. इन दोनों राज्यों की राजधानी पटना और रांची के बीच इसी महीने वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो सकती है.

इस दिन से हो सकती है शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 25 अप्रैल से हो सकती है. इस दिन से दोनों राज्यों के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी. इस ट्रेन से पटना और रांची के बीच की दूरी केवल 4 घंटे में तय की जा सकेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

पटना जंक्शन टू हटिया

पटना से रांची के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन पटना जंक्शन से रांची के हटिया स्टेशन के बीच चलेगी. इसके अलावा यह ट्रेन इन दोनों स्टेशनों के बीच 7 और स्टेशनों पर रूकेगी. बिहार में ट्रेन जहानाबाद में भी रुकेगी.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने अयोध्या पहुंच किए रामलला के दर्शन, बोले- भव्य राम मंदिर का निर्माण बाला साहेब का था सपना

जाने क्या होगी वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग

पटना-रांची (हटिया) वंदे भारत एक्सप्रेस मिली जानकारी के अनुसार पटना से सुबह 6.45 बजे चलेगी और रास्ते में गया, जहानाबाद, हजारीबाग, बरकानाना और रांची होते हुए यह हटिया दिन में 1.45 बजे पहुंचेगी. वहीं हटिया से दोपहर में 2.30 बजे चलेगी और रात में 9 बजे इसके पटना जंक्शन पहुंचने का टाईम रहेगा. कहा जा रहा है कि शुरुआत में दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में इसे 7 घंटे का वक्त लगेगा. वहीं बाद मं इसकी रफ्तार बढ़ने के बाद पटना से रांची मात्र 4 घंटे में यह ट्रेन पहुंचा देगी.

Rohit Rai

Recent Posts

कस्टोडियल डेथ और एनकाउंटर पर भड़के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां, बोले- संवैधानिक व्यवस्था में शॉर्टकट मंजूर नहीं

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने हिरासत में हिंसा और कथित एनकाउंटर पर…

16 seconds ago

‘आप गिनते जाइए, हम…’- अखिलेश यादव के सवालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का करारा पलटवार

UP Government Jobs: 'मिशन रोजगार' के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को…

5 minutes ago

‘संरक्षण के बिना तरक्की सिर्फ एक धोखा…’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारत की विरासत और संविधान…

25 minutes ago

IGI Airport पर 2.17 किलो सोना जब्त, दुबई से आए दो यात्री हिरासत में

IGI Airport gold seized: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम AIU ने दुबई से आए…

50 minutes ago