खेल

IPL 2023 के बाद टीम इंडिया से कट सकता है इन खिलाड़ियो का पत्ता, कुछ बड़े नाम शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का सीजन चल रहा है. इसी साल वनडे का विश्व कप होगा और इसी साल इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी होगा. ऐसे में आईपीएल के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों का पत्ता टीम इंडिया के कट सकता है. टीम इंडिया से बाहर होने वाले प्लेयर्स में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. जैसे शिखर धवन से लेकर सूर्याकुमार यादव तक की चर्चा है.

टीम इंडिया से कट सकता है इन खिलाड़ियो का पत्ता

वॉशिंगटन सुंदर: ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं. सुंदर को कई बार मौके दिए गए हैं, लेकिन वह हर बार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा की टेस्ट और वनडे टीम में वापसी के बाद लगभग वॉशिंगटन सुंदर का टीम इंडिया से पत्ता कट चुका है.

वहीं, वॉशिंगटन सुंदर का फॉर्म आईपीएल 2023 में भी गायब नजर आ रहा है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए. गेंदबाजी में भी वॉशिंगटन सुंदर फिसड्डी साबित हुए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया. वॉशिंगटन सुंदर ने 10.70 के इकोनॉमी रेट से बेतहाशा रन लुटाए. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप होने के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर की लगता है कि अब टीम इंडिया में जल्दी वापसी कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: VIDEO MI vs CSK: धोनी रिव्यू सिस्टम! माही के एक DRS से पलट गया पूरा मैच, सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

सूर्याकुमार यादव: भारतीय टीम के मध्यमक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव काफी वक्त से वनडे फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. सूर्या की खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली 10 वनडे पारियों में वह 12.22 की औसत से सिर्फ 110 रन बनाए हैं.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूर्याकुमार यादव तीनों में मैच में पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे. सूर्या की फॉर्म को देखते हुए वर्ल्ड कप में उनकी दावेदारी खतरे में पड़ती जा रही है और आईपीएल के इस सत्र में सूर्या का बल्ला खामोश है, तो माना जा रहा है कि टीम इंडिया से जल्द ही उनका पत्ता कट सकता है.

भुवनेश्वर कुमार: भुवनेश्वर कुमार का भी प्रदर्शन इस आईपीएल में अच्छा अभी तक नहीं रहा है. वहीं,उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनको स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था.

भुवनेश्वर ने अपना आखिरी वनडे भारत के लिए 1 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. भुवी का फॉर्म लगातार गिरता गया जिसकी वजह से 2023 के वनडे विश्वकप के प्लान में उनका नाम शामिल नहीं हैं! हो सकता है कि अब शायद भुवी कभी भारत के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए.

श्रेयस अय्यर: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं. बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दौरान अय्यर ने कमर के निचले हिस्से पर दर्द की शिकायत की थी. यहीं वजह है कि वह आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. चोट की वजह से वह क्रिकेट से 4-5 महीने दूर रह सकते हैं.

शिखर धवन: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला आईपीएल में खूब गरज रहा है. शिखर धवन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 56 गेंद में 86 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई थी. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज काफी समय से भारतीय टीम से बाहर है. दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 37 साल के शिकखर धवन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

18 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

20 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

37 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago