Categories: नवीनतम

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन पर चल रहा सपा का दफ्तार! बीजेपी विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र, क्या बढ़ेंगी आजम की मुश्किलें?

Akash Saxena: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुसीबतें फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) के लीज निरस्त होने के बाद बीजेपी विधायक ने रामपुर में सपा कार्यालय को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा है. जिसके बाद आजम खान (Azam Khan) के रामपुर स्थित सपा कार्यालय पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि रामपुर में जिस जगह से समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय दारुल अवाम (Darul Awaam) में संचालित हो रहा है वह सरकारी जमीन है.

आजम खान ने उसे साल 2012 में अपनी मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (Mohammad Ali Jauhar University) का कार्यालय खोलने के लिए 100 रुपये साल के हिसाब से 30 वर्षों के लिए लीज पर सरकार से लिया था. हालांकि अब लीज निरस्त हो चुकी है और यहां पर सपा कार्यालय चल रहा है. आकाश सक्सेना ने सीएम योगी पत्र लिखकर इसे निरस्त करने की मांग की है.

पत्र में क्या लिखा ?

बीजेपी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है “28 जुलाई 2012 को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को तोपखाना रोड स्थित जमीन पर पहले मुर्तुजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जिला बेसिक शिक्षा (BSA) अधिकारी रामपुर का कार्यालय स्थापित था. आजम खान (Azam Khan) ने इस जमीन को लीज पर लेने के बाद यहां एक हिस्से में अपना रामपुर पब्लिक स्कूल (Rampur Public School) और दूसरे हिस्से पर सपा कार्यालय दारुल अवाम (Darul Awaam) संचालित कर रखा है”. एक लीज 25109 वर्ग फुट क्षेत्रफल की है और दूसरी लीज 16072 वर्ग फुट क्षेत्रफल की लिखी गयी है और दोनों का किराया 100-100 रुपये साल तय हुआ था. आकाश (Aaksh) का दावा है कि लीज की शर्त यह थी कि इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी के कार्यालय के रूप में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-  प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल: खुली जीप में सफारी, एलिफेंट कैंप में हाथी को खिलाया गन्ना, पीएम मोदी ने जारी किए बाघों के ताजा आंकड़ें

प्रशासन ने शुरू की जांच

बीजेपी विधायक की शिकायत पर जिला प्रशासन ने इस मामले की रामपुर में जांच शुरू कर दी है. इस मामले में समाजवादी पार्टी (samajwadi Party) के नेता मशकूर अली मुन्ना का कहना है कि रामपुर में आजम खान के दफ्तर दारुल अवाम से ही समाजवादी पार्टी के सब कार्य होते हैं और पार्टी की मीटिंग भी वही से होती हैं लेकिन आजम खान ने आज तक यह नहीं बताया कि यह जमीन किसकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

9 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

12 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

25 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

26 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

41 minutes ago