देश

Nuh Violence: नूंह हिंसा में घायल बजरंग दल के कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत, मरने वालों की संख्या हुई छह, 116 गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में घायल हुए एक बजरंग दल कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद ने दी. विहिप की जिला इकाई के उपाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नूंह में हुई हिंसा में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा पर दंगाइयों ने हमला कर दिया था. जिसमें प्रदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. प्रदीप का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था. जहां उनकी बुधवार को मौत हो गई.

सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत

उन्होंने बताया कि शर्मा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा था,जहां उसकी मौत हो गई. नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गई, जहां भीड़ ने एक मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी, इसके अलावा एक भोजनालय को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई. वहीं हिंसा की आहट के मद्देनजर दिल्ली और नोएडा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पुलिस की तैनाती को बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Nuh Violence: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, बोले- आयोजकों ने यात्रा की नहीं दी थी पूरी जानकारी, इसलिए हुई घटना, जानिए क्या बोले CM खट्टर

अनिल विज बोले- स्थिति कंट्रोल में है

हरियाणा में हिंसा को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नूंह में स्थिति कंट्रोल में हैं. गृह मंत्री विज ने बताया “नूंह में स्थिति नियंत्रण में है. करीब 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं. अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है” उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है. अनिल विज ने कहा, हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago