देश

Nuh Violence: नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से वसूली…40 से अधिक FIR… लेकिन मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर सीएम खट्टर ने झाड़ा पल्ला

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा में बजरंग दल के मोनू मानेसर का नाम आया है. बताया गया कि शोभा यात्रा निकलने के करीब तीन दिन पहले मोनू मानेसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इसको लेकर ही मोनू मानेसर की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे.

सीएम खट्टर ने कहा, “हमने एक अधिनियम पारित किया है जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए, सरकार सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है लेकिन जहां तक निजी संपत्ति का सवाल है, जिन लोगों ने नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं. हम सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के लिए प्रावधान करेंगे और निजी संपत्ति के लिए हम कहेंगे कि उन लोगों से मुआवजा वसूला जाए जो इसके लिए उत्तरदायी हैं.”

एसआईटी करेगी हिंसा की जांच

वहीं डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि नूंह हिंसा के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की भूमिका की जांच की जा रही है. डीजीपी ने कहा कि अगर कोई साजिश रची गयी है तो उसकी भी जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

नूंह में भड़की हिंसा में दो होमगार्ड कर्मी और एक मौलवी समेत छह लोग मारे गए हैं. नूंह में हिंसा की खबरें फैलने पर समीपवर्ती कस्बे सोहना में भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को फूंक दिया. भीड़ ने गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हमला किया और उसके मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की.

ये भी पढ़ें: Nuh Violence: VHP के प्रदर्शन पर SC का रोक लगाने से इनकार, कहा- सरकार सुनिश्चित करे ना हिंसा हो, ना हेट स्पीच

उन्होंने बताया कि नूंह में हिंसा में हमारे दो होमगार्ड की हत्या कर दी गई, उनके परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया करायी जाएगी. बता दें कि बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई थी.

गुरुग्राम में भी आगजनी और तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम में मंगलवार देर रात पांच इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना मिली थी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-70ए में एक गोदाम और उससे सटी पंक्चर की एक दुकान में आगजनी की गई. दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया और आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया. देर रात करीब एक बजे टीकली गांव के समीप तीन गोदाम भी फूंक दिए गए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

41 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago