देश

Nuh Voilence: नूंह हिंसा का जिम्मेदार कौन? मोनू मानेसर के बाद बिट्टू बजरंगी का भड़काऊ वीडियो हुआ वायरल

Nuh Voilence: हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा अब अलग-अलग जिलों तक फैल गई है. मेवात में कर्फ्यू लगा है. गुरुग्राम और पलवल भी हिंसा की चपेट में आ गए हैं. कई जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. हिंसा में अब तक कई गाड़ियां फूंक दी गईं, कई दुकानें जला दी गईं. बताया जा रहा है कि बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे. इस बीच मोनू मानेसर के बाद बिट्‌टू बजरंगी का भड़काऊ वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बजरंगी मेवात आने की धमकी दे रहा है.

भड़काऊ वीडियो को लेकर प्रशासन ने क्या कहा?

बजरंगी का वीडियो वायरल होने के बाद नूंह के SP वरुण सिंगला ने कहा, ” वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस हिंसा से पहले और बाद में सामने आए सारे वीडियो की जांच करेगी. इन वीडियो के हिंसा से कनेक्शन की पड़ताल होगी. मामले में जो कोई भी दोषी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा.

बता दें कि अब तक मामले में 40 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हरियाणा में नफरत फैलाने के लिए पूरी तरह दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. ये दो किरदार हैं मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी. हिंसा से पहले इन दोनों का वीडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: VHP के प्रदर्शन पर SC का रोक लगाने से इनकार, कहा- सरकार सुनिश्चित करे ना हिंसा हो, ना हेट स्पीच

हालांकि, बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर के साथ साथ 60 नामजद और हजारों अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नूंह में यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लगातार पुलिस और यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को चुनौती देते हुए सुनाई दे रहा था और सीधे तौर पर कह रहा था कि उसे और उसके साथियों को यात्रा पर जाना होगा. जुड़ेंगे और कोई रोक सके तो रोक ले.

मोनू मानेसर ने क्या कहा था?

बहुचर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर ने खुला ऐलान किया था. उसने कहा था कि वह मुस्लिम बहुल इलाके मेवात में निकाली जाने वाली बृज मंडल यात्रा में हिस्सा लेगा. कई मुस्लिम संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए मोनू मानेसर को इलाके में न आने की चेतावनी भी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago