प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त यानी गुरुवार को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि 7 अगस्त को सुबह 9 बजे, दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन होगा. गुरुवार को उनकी जन्मशती भी है, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास हो जाता है. दुनिया भर के लोग डॉ. स्वामीनाथन की विद्वता और खाद्य सुरक्षा एवं कृषि अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं. कल के सम्मेलन में ‘सदाबहार क्रांति, जैव-सुखहाली का मार्ग’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श होगा.
प्रो. एमएस स्वामीनाथन के सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करने के प्रति आजीवन समर्पण को सम्मेलन का विषय ‘सदाबहार क्रांति, जैव-खुशहाली का मार्ग’ प्रदर्शित करता है. इस सम्मेलन के जरिए वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, विकास पेशेवरों और अन्य हितधारकों को ‘सदाबहार क्रांति’ के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे काशी के दुकानदार, कहा- बहुत खास था वह पल
एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) और विश्व विज्ञान अकादमी (टीडब्ल्यूएएस) की ओर से मिलकर उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एमएस स्वामीनाथन खाद्य एवं शांति पुरस्कार की शुरुआत की जाएगी.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को पहला पुरस्कार भी प्रदान करेंगे. विकासशील देशों के उन व्यक्तियों को इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान, नीति विकास, जमीनी स्तर पर सहभागिता या स्थानीय क्षमता निर्माण के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार और कमजोर एवं हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए जलवायु न्याय, समानता और शांति को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान दिया है.
भारत में हरित क्रांति के जनक मनकोंबु संबाशिवन स्वामीनाथन को हम एमएस स्वामीनाथन के नाम से भी जानते हैं. बचपन से ही कृषि में विशेष रुचि रखने वाले स्वामीनाथन ने ‘एवरग्रीन रिवॉल्यूशन’ की ऐसी अवधारणा दी, जो पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि के बारे में थी.
कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था.
ये भी पढ़ें: ब्रिटिश दौर के कानून थे विकास में बाधा, हमने 1500 से अधिक कानून खत्म किए: PM Modi
-भारत एक्सप्रेस
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…