American Citizen Detained
American Citizen Detained: महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है. उसके पास भारत में प्रवेश और नेपाल जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल उसके दावों की सत्यता की जांच की जा रही है.
मामला 11 जुलाई का है, जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली के पास एक व्यक्ति को बिना अनुमति नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को कैलिफोर्निया, अमेरिका का नागरिक होने का दावा किया.
अन्य एजेंसियों द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट गुम हो गया. इसके बाद वह किसी माध्यम से जल मार्ग के जरिए श्रीलंका पहुंचा और फिर 2 नवंबर 2025 को समुद्री रास्ते से भारत आया. उसने बताया कि तब से वह गोवा में रह रहा था और अब नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था.
एसएसबी द्वारा पकड़े जाने के दौरान उसके पास कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज या पहचान संबंधी प्रपत्र नहीं मिला. इसके बाद उसके दावों की सत्यता और भारत में प्रवेश के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने के आरोप में उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 68/26 के तहत धारा 21/23, आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम-2025 में थाना सोनौली पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें- आधी रात गांव में घुसी शेरनी: तीन शावक उसके पीछे-पीछे गलियों में दौड़ते रहे, CCTV वीडियो देख बंधी लोगों की घिग्घी
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी नागरिक होने के उसके दावे, यात्रा के पूरे रूट और दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही हैं. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…