देश

आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को ओडिशा सरकार देगी 20000 पेंशन और मुफ्त मेडिकल सेवा

ओडिशा सरकार ने सोमवार (13 जनवरी) को घोषणा की है कि वह आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए 20,000 रुपये की मासिक पेंशन और मुफ्त स्वास्थ सेवा प्रदान करेगी. गृह विभाग की ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी.

2 जनवरी को हुई थी घोषणा

2 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (CM Mohan Charan Majhi) ने आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, भारत रक्षा नियम या भारत रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियम के तहत आपातकाल के दौरान गिरफ्तार और कैद किए गए लोगों के लिए मासिक पेंशन के प्रावधान की घोषणा की थी. पेंशन के साथ-साथ, राज्य सरकार आपातकाल के दौरान जेल गए सभी लोगों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी. घोषणा में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2025 तक जीवित सभी लोगों को पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

आपातकाल को लोकतंत्र के सबसे काले दौरों में से एक बताते हुए सीएम माझी ने कहा, “मीसा कानून के तहत कारावास झेलने वाले देशभक्तों के सम्मान में हमारी सरकार पेंशन, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त बस पास मुहैया कराएगी.”

चाहे वे जेल में कितने भी समय तक रहे हों

25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच आपातकाल का विरोध करने के कारण सैकड़ों लोगों को देश भर की विभिन्न जेलों में बंद किया गया था. घोषणा में कहा गया है कि पेंशन जीवित व्यक्तियों (जो 1 जनवरी 2025 तक जीवित हैं) के पक्ष में स्वीकृत की जाएगी, चाहे वे जेल में कितने भी समय तक रहे हों.

साथ ही कहा गया है कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रावधानों के अनुसार मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ भी उठा सकते हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि लाभ 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे और उस तिथि से पहले किसी भी अवधि के लिए कोई लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा.

अन्य राज्य भी दे रहे पेंशन

देश के तीन राज्यों ने आपातकाल के दौरान मीसा या DIR बंदियों के लिए पेंशन योजना शुरू की है. मध्य प्रदेश जहां आपातकाल पीड़ितों को 15,000 से 25,000 रुपये प्रति वर्ष दे रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ 5,000 से 25,000 रुपये प्रति माह और राजस्थान 20,000 रुपये प्रति माह दे रहा है .

अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पिछली बीजू जनता दल (BJD) सरकार ने मधुबाबू पेंशन योजना के तहत आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को 500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की थी, लेकिन बहुत कम राशि को लेकर काफी आलोचना हुई थी.

(IANS के इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें: के टी रामा राव सहित 7 BRS नेताओं को पुलिस ने किया “हाउस अरेस्ट”, घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago