देश

Odisha Train Derailed: ओडिशा में पटरी से उतरे कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC कोच, 1 यात्री की मौत; 8 घायल- VIDEO

Odisha Train Derailed: ओडिशा के कटक में चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल हो गई, उसके 11 एसी डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों समेत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेजी गई.

11 डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक शख्स की जान चली गई है. वहीं, 8 अन्य यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कटक के चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी, जिसमें ट्रेन के 11 एसी के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए.

हादसे की वजह से नीलांचल, धौली एक्सप्रेस के साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया. घटनास्ठल पर रेलवे विभाग के तमाम आलाधिकारियों ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.

मौके पर रेस्क्यू टीमें मौजूद

वहीं, मौके पर एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही रेलवे फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के इंतजाम करने में भी लगा हुआ है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के 11 डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिली है. आपातकालीन चिकित्सा सेवा मौके पर भेजी गई है. रेस्क्यू अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर दौरा: संघ मुख्यालय में संस्थापकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, मोहन भागवत भी रहे मौजूद

दूसरी ओर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हादसे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है. असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं. हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

48 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago