Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Odisha Train Derailed: ओडिशा में पटरी से उतरे कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC कोच, 1 यात्री की मौत; 8 घायल- VIDEO

Kamakhya Express Derailed: ओडिशा के चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास कामाख्या एक्सप्रेस डीरेल हो गई, ट्रेन के 11 एसी डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. इससे वहां कोहराम मच गया.

kamakhya express Train Odisha

12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Odisha Train Derailed: ओडिशा के कटक में चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल हो गई, उसके 11 एसी डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों समेत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेजी गई.

11 डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक शख्स की जान चली गई है. वहीं, 8 अन्य यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कटक के चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी, जिसमें ट्रेन के 11 एसी के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए.

हादसे की वजह से नीलांचल, धौली एक्सप्रेस के साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया. घटनास्ठल पर रेलवे विभाग के तमाम आलाधिकारियों ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.

मौके पर रेस्क्यू टीमें मौजूद

वहीं, मौके पर एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही रेलवे फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के इंतजाम करने में भी लगा हुआ है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के 11 डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिली है. आपातकालीन चिकित्सा सेवा मौके पर भेजी गई है. रेस्क्यू अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर दौरा: संघ मुख्यालय में संस्थापकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, मोहन भागवत भी रहे मौजूद

दूसरी ओर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हादसे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है. असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं. हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital