प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना
ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कड़ा रुख इख्तियार किया है. प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हादसे के लिए जवाबदेही तय करने को कहा है. इस हादसे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 4 जून को ट्वीट कर कहा, “उड़ीसा में हुई भयावह ट्रेन दुर्घटना को हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गया है क्या मानवीय और नैतिक आधार पर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही नहीं तय की जानी चाहिए.
प्रियंका गांधी ने केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा विशेषज्ञों, संसदीय समिति, CAG रिपोर्ट की चेतावनियों व सुझावों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होने कहा रेलवे में खाली पड़े पदों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फंड की कमी के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी? प्रियंका ने अपनी बात को पूरा करते है कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, नीतीश कुमार, माधव राव सिंधिया के नैतिक रास्ते का पालन करते हुए क्या रेल मंत्री जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड ने बताई हादसे की वजह, 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस
हादसे को लेकर क्या बोले रेल मंत्री?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक्सीडेंट का एंटी कॉलिजन सिस्टम (कवच) से कोई लेना-देना ही नहीं है दरअसल घटना की असली वजह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव है. उन्होंने कहा, “रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और मेरे लिए अभी उस पर किसी तरह की कोई बात करना गलत होगा. उन्होनें कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की असल वजह का पता चल सकेगा. हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है.
रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग
रेलवे हादसे को लेकर जांच कमेटी को गठित किया गया है, रेल मंत्री ने जल्द ही रिपोर्ट आने का दावा किया है. ट्रैक की मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है. इस बीच अब विपक्षी पार्टियां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर इस्तीफा देने का दबाव बना रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…