Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Odisha Train Accident: ‘CAG रिपोर्ट की चेतावनियों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार? प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ओडिशा रेल हादसे पर मोदी सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता ने निशाना साधते हुए हादसे के लिए जवाबदेही तय करते हुए रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है

Odisha Train Accident

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कड़ा रुख इख्तियार किया है.  प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हादसे के लिए जवाबदेही तय करने को कहा है. इस हादसे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 4 जून को ट्वीट कर कहा, “उड़ीसा में हुई भयावह ट्रेन दुर्घटना को हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गया है  क्या मानवीय और नैतिक आधार पर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही नहीं तय की जानी चाहिए.

केंद्र सरकार पर दागे सवाल

प्रियंका गांधी ने केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा विशेषज्ञों, संसदीय समिति, CAG रिपोर्ट की चेतावनियों व सुझावों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होने कहा रेलवे में खाली पड़े पदों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फंड की कमी के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी? प्रियंका ने अपनी बात को पूरा करते है कहा  कि लाल बहादुर शास्त्री, नीतीश कुमार, माधव राव सिंधिया के नैतिक रास्ते का पालन करते हुए क्या रेल मंत्री जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड ने बताई हादसे की वजह, 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस

हादसे को लेकर क्या बोले रेल मंत्री?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक्सीडेंट का एंटी कॉलिजन सिस्टम (कवच) से कोई लेना-देना ही नहीं है दरअसल  घटना की असली वजह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव  है. उन्होंने कहा, “रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और  मेरे लिए अभी उस पर किसी तरह की कोई बात        करना गलत होगा. उन्होनें कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की असल वजह का पता चल सकेगा. हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है.

रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

रेलवे हादसे को लेकर जांच कमेटी को गठित किया गया है, रेल मंत्री ने जल्द ही रिपोर्ट आने का दावा किया है. ट्रैक की मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है. इस बीच अब विपक्षी पार्टियां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर इस्तीफा देने का दबाव बना रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital