देश

Rajendra Gudha: कैबिनेट से बर्खास्त, कांग्रेस से निष्कासित…राजेंद्र गुढ़ा कभी थे अशोक गहलोत के खास, अब कैसे आ गई दोनों नेताओं के बीच दरार?

Rajendra Gudha Vs Ashok Gehlot Govt: राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह, जो गुढ़ा गांव के रहने वाले हैं. इस चुनावी साल में वो ट्रबल मेकर के रोल में आ गए हैं. वो ऐसे मंत्री रहे हैं, जो कांग्रेस सरकार के ट्रबल शूटर रहे थे, लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि उनको पहले राजस्थान मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया, फिर वो कांग्रेस पार्टी से भी निष्कासित कर दिए गए.

राजेंद्र गुढ़ा कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास हुआ करते थे, लेकिन अब वो गहलोत को फूटी आंख भी नहीं सुहा रहे. बीते रोज राजेंद्र गुढ़ा को मार्शल के ज़रिए सदन से बाहर करवा दिया गया. इसका कारण बताई जा रही है, एक लाल डायरी. जिसके बारे में कहा जाता है कि उसमें कई कांग्रेस नेताओं के राज छिपे हुए हैं. राजेंद्र गुढ़ा का दावा है कि इस डायरी में करोड़ों रुपयों के लेन-देन का भी ज़िक्र है.

गहलोत सरकार में बैठे है अजमेर स्कैंडल के विलेन
राजेंद्र गुढ़ा कहते हैं कि अजमेर सेक्स स्कैंडल के विलेन गहलोत सरकार में बैठे हैं. उनका कहना है कि लाल डायरी में एक-एक मंत्री के लेन-देन का हिसाब है. साथ ही वो कहते हैं कि, मुझे सचिन पायलट की जरूरत नहीं है. बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा के नाम में जो गुढ़ा शब्‍द है, वो दरअसल उनके गांव का नाम है. राजेंद्र ने अपने नाम के साथ गांव का नाम भी जोड़ लिया और इस तरह उनका नाम ‘राजेंद्र गुढ़ा’ हो गया.

राजेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से भी लड़ा चुनाव
राजेंद्र सिंह गुढ़ा 2018 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. गुढ़ा ने बाद में बसपा के सभी विधायकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. गुढ़ा समेत बसपा के 6 विधायक थे. अशोक गहलोत की जादूगरी से राजस्थान में बसपा विधायक दल का कांग्रेस में विलय हो गया. साल 2008 में जब गुढ़ा बसपा के ही टिकट पर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे, तब भी सभी विधायकों के साथ वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

खुशखबरी– अब PF पर 8.15% मिलेगा ब्याज, अगर आपके 1 लाख रुपये जमा होंगे तो 8150 ब्याज मिलेगा, जानिए सरकार ने PF पर कितना बढ़ा दिया ब्याज

इस तरह गहलोत से बढ़ी करीबी और फिर तल्‍खी
राजेंद्र सिंह गुढ़ा उन नेताओं में भी शामिल थे, जो 2020 में सचिन पायलट जब अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर चले गए थे, राजेंद्र गुढ़ा तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ डटकर खड़े थे. गुढ़ा को मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री गहलोत ने इसका इनाम भी दिया, लेकिन यहीं से दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में खटास की शुरुआत भी मानी जाती है. आज इन दोनों नेताओं के रिश्ते इतने तल्ख हो गए हैं कि गुढ़ा मंत्रिमंडल ही नहीं, कांग्रेस पार्टी से भी बाहर हो चुके हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

15 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

17 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

35 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

52 minutes ago