जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला.
Omar Abdullah On PoK: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने लंदन स्थित चैथम हाउस में आयोजित एक चर्चा में भाग लिया.विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में कश्मीर से लेकर अन्य मुद्दों पर खुल कर बात की, जिसमें उन्होंने पीओके को वापस लेने पर कश्मीर की समस्या खत्म होने की बात कही. अब इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बयान दिया है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस ले सकती है, इसे लेने से कौन रोक रहा है? उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय क्यों नहीं लिया गया पीओके?
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के PoK वाले बयान पर कहा, “… विदेश मंत्री ने कहा है कि वे पाक अधिकृत कश्मीर(PoK) वापस लाएंगे… क्या हमने उन्हें कभी रोका है? लेकिन अगर PoK वापस लाना है तो लाइए… जब आप जम्मू-कश्मीर का मानचित्र देखते हैं तो उसमें हमारा एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास भी है, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं करता?…”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “कश्मीर के मामले में वास्तव में हमने बहुत अच्छा काम किया है और इसके अधिकांश मामलों को सुलझाया है. मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था. फिर, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था, चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ और तीसरा कदम था. मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है. जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं. कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…