अखिलेश और खरगे के महाकुंभ हादसे वाले बयान पर CM Yogi ने कहा- दोनों नेताओं ने धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों नेताओं के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने दोनों ही नेताओं को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि ये लगातार महाकुंभ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनका बयान शर्मनाक है और इन लोगों ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है.





