देश

सोमनाथ में बुलडोजर कार्रवाई पर Supreme Court ने कहा- जमीन का कब्जा सरकार के पास ही रहेगा

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के गिर-सोमनाथ में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका पर यथास्थिति बनाये रखने के आदेश देने से इंकार कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उसने सरकारी जमीन से अवैध निर्माण को हटा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है. यह जमीन फिलहाल तीसरे पक्ष को नही दी जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर लेते हुए साफ कर दिया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से गुजरात हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं पर कोई असर नही पड़ेगा. हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना है कि अगले आदेश तक जमीन का कब्जा सरकार के पास रहेगा और किसी तीसरे पक्ष को आवंटित नही किया जाएगा. ऐसे में हमें कोई अंतरिम आदेश पारित करना जरूरी नही लगता.

कपिल सिब्बल ने बताया संरक्षित इमारत

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ये संरक्षित स्मारक है. किसी तीसरे पक्ष का अधिकार नही है. जिसपर जस्टिस गवई ने कहा कि तीसरे पक्ष के क्या अधिकार है? यह सरकारी जमीन है. हाई कोर्ट को मामले की जानकारी है. सिब्बल ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है.

‘सरकारी जमीन है, जब चाहूं तोड़ सकता हूं…’

सिब्बल ने यह भी कहा कि वे स्मारक अरब सागर के पास है और जल निकाय के पास नही हो सकता. संरक्षित स्मारक गिरा दिए गए. क्या आपके आदेश के बावजूद इसकी कल्पना कर सकते है. एसजी मेहता ने कहा कि कोई भी संरक्षित स्मारक नही है. जस्टिस गवई ने कहा कि हाई कोर्ट का यह आदेश 2015 में पारित किया गया था. आप भूमि का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं. जिसपर एसजी ने कहा कि हम यही कर सकते है. सिब्बल ने कहा कि हमारी संरचनाएं सुरक्षित है. तर्क यह है कि यह सरकारी जमीन है, मैं जब चाहूं तोड़ सकता हूं.

9 धार्मिक ढांचों पर चलाया गया था बुलडोजर

बता दें कि पटनी मुस्लिम समाज ने 1 अक्टूबर को अवमानना याचिका दाखिल की थी. दायर अवमानना याचिका में दरगाह मंगरोली शाह बाबा, ईदगाह, प्रभास पाटन, वेरावल, गिर सोमनाथ में स्थित कई अन्य स्ट्रक्चर के कथित अवैध विध्वंस बक हवाला दिया गया है. याचिका में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई है. यहां अल्पसंख्यक समुदाय के एक साथ 9 धार्मिक ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

4 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

5 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

35 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

45 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

53 minutes ago