देश

Delhi News: दिवाली के मौके पर आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले, दिल्ली में बिकीं शराब की 2.58 करोड़ बोतलें

दिल्ली में दिवाली से पहले आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले हो गई है. दिल्ली में दिवाली से पहले जमकर शराब की बिक्री हुई है. बीते साल की तुलना में इस साल बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है. ये जानकारी उत्पाद विभाग ने दी है. आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दिवाली के मौके पर पहले तीन दिनों में क्रमश: 13.46 लाख, 15 लाख और 19.39 लाख बोतलें बिकी थीं. ऐसे में इस साल दिवाली से पहले दो हफ्तों में बेची गई बोतलों की औसत संख्या 12.56 लाख थी. इस बार की संख्या इनसे 37 प्रतिशत अधिक है.

यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस को नहीं हिंदू वोटों की जरूरत’, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कुछ नेताओं को है हिंदू और राम नाम से नफरत

2.26 करोड़ शराब की बोतलें बेची गई थीं

एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में दिवाली से पहले शराब की बिक्री ने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसके अलावा पिछले साल इसी अवधि के दौरान दो हफ्तों में 2.26 करोड़ शराब की बोतलें बेची गई थीं.

बुधवार को 17.33 लाख बोतलें बिकीं

इस साल पिछले 15 दिनों में 2.58 करोड़ बोतलें बिकीं. इसके साथ ही इसी हफ्ते सोमवार को 14.25 लाख बोतलों की बिक्री हुई है. मंगलवार को ये आंकड़ा 17.27 लाख बोलतों तक पहुंच गया. बुधवार को 17.33 लाख हो गया. इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. अभी फिलहाल इन दोनों दिनों की बिक्री का आंकड़ा आना बाकी है.

पिछले साल का आंकड़ा

पिछले साल की बिक्री पर नजर डाले तो, दिवाली से तीन दिन पहले क्रमश: 13.46 लाख, 15 लाख और 19.39 लाख बोतलें बिकी थीं. पिछले साल दिवाली से पहले दो सप्ताह की अवधि में बेची गई बोतलों की औसत संख्या 12.56 लाख थी. अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के चलते शराब की बिक्री हमेशा से बढ़ जाती है. ग्राहक भारी मात्रा में शराब की खरीदारी करते हैं. ऐसे में बिक्री के हिसाब से दिवाली एक अच्छा त्योहार है. बिक्री में अभी धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर बढ़ोतरी के अनुमान हैं. दिल्ली में 650 से ज्यादा शराब की दुकानें हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago