आस्था

Today Horoscope, 11 November 2023: आज के दिन इन राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 11 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है यात्रा के दौरान सामान को लेकर सजग रहे हैं वहां चलते समय सावधानी बर्तन करियर में कोई नया मुकाम हासिल कर सकते हैं बिगड़ा हुआ काम अचानक से बनने लगेगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी के लिहाज से काफी अच्छा बीतेगा. कोई नया व्यापार शुरू करना फलदायी रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा. निवेश करने से आज आपको बचना चाहिए. दूसरों के साथ वाद विवाद में पड़ने से बचें. किसी समस्या का समाधान होगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है. व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं. खर्चे पर नियंत्रण करना सीखे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है. फैसले लेते समय दिल की बजाय अपने दिमाग की सुनें. परिवार के किसी सदस्य को घर से कहीं दूर जाना पड़ सकता है. व्यापार में किसी अनुभव व्यक्ति का साथ मिलेगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन समस्याएं आपके सामने मुंह बाए खड़ी रहेंगी. नौकरी में कोई नया कार्यभार मिल सकता है विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है. घर परिवार में चोरी की आशंका है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी. व्यापार में कोई नई योजना शुरू करना लाभदायक रहेगा. धन आगमन से आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन करियर में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है, ऐसे में आपको सोच समझ कर फैसला लेना होगा, दूसरों पर भरोसा करने से बचें. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. धार्मिक क्षेत्र में रुझान बना रहेगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. फैसले लेते समय सावधानी बरतें. परिवार में लंबे समय से चले आ रहे किसी भी विवाद का हल होगा. प्रॉपर्टी में या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश लाभदायक रहेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. नए मकान या वाहन को खरीदने की योजना पूरी हो सकती है. अचानक से धन लाभ होने की संभावना है. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा. आत्मविश्वास बना रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. धन का निवेश सही जगह पर करने की संभावना है. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखें. शत्रुओं पर आज के दिन हावी रहेंगे. काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग है. आर्थिक रूप से मजबूत होंगे.

इसे भी पढ़ें: Narak Chaturdashi 2023: इसलिए मनाई जाती है नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, भगवान श्रीकृष्ण ने किया था यह काम, पढ़ें पूरी कथा

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago