देश

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के पर्चा वापस लेने पर यशवंत सिन्हा ने ली चुटकी, कहा- तुम उम्मीदवार खड़ा करोगे हम उसको खरीद लेंगे

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज सोमवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है और जल्द ही पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं. अपना नामांकन वापस लेने के बाद बम भाजपा के स्थानीय कार्यालय पहुंचे. बम के नामांकन वापस लेने के बाद देश की सियासत भी गर्मा गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने एक्स एकाउंट (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट किया है कि तुम उम्मीदवार खड़ा करोगे हम उसको खरीद लेंगे.

कांग्रेस ने जताई अक्षय कांति बम को लेकर नाराजगी

बम के नामांकन वापस लेने के बाद इंदौर की शहर कांग्रेस इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी संगठन पर खुलकर नाराजगी जताई. यादव ने कहा, “मैंने खुद इंदौर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था, लेकिन मेरी और मेरे जैसे कांग्रेस के कई जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके बम की धन की ताकत देखकर उन्हें टिकट दिया गया.” उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही आशंका थी कि बम ऐन वक्त पर नामांकन वापस ले सकते हैं.

इंदौर भाजपा का मजबूत गढ़

भाजपा का मजबूत गढ़ कहे जाने वाले इंदौर में कांग्रेस ने एकदम नये-नवेले चेहरे बम (45) को अपना उम्मीदवार बनाया था. बम पेशे से कारोबारी हैं और उनका परिवार शहर में निजी महाविद्यालयों का संचालन करता है. बम ने अपने राजनीतिक कॅरियर में अब तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा है. कांग्रेस ने उन्हें इंदौर से ऐसे वक्त उम्मीदवारी का मौका दिया था, जब जिले में कांग्रेस के तीन पूर्व विधायकों समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों से पहले पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

इंदौर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद शंकर लालवानी (62) और बम के बीच होना माना जा रहा था. मतदाताओं की तादाद के लिहाज से प्रदेश में सबसे बड़े इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 25.13 लाख लोगों को मताधिकार हासिल है जहां भाजपा ने इस बार आठ लाख मतों के अंतर से जीत का नारा दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago