देश

बागपत में चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिसके बाद आयकर विभाग की टीमें पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है. चुनावों में प्रत्याशियों की ओर से रुपये के लेन-देन से लेकर उनके खर्चे पर चुनाव आयोग नजर रख रहा है. इसी कड़ी में हर जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बागपत पुलिस ने एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए हैं, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है.

जिल‍ाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता लागू करने के बाद से जिले में आपराधिक गति‍विधियों पर नजर रखी जा रही है.

गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद

उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुलिस चौकी पर सोमवार देर रात पुलिस, आबकारी विभाग व एफएसटी ने जांच अभियान के दौरान शामली के निवासी अनिल कुमार की गाड़ी से बेहिसाब डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि अनिल के पास रुपये से संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला. जिसके बाद कैश को सीज कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- ₹2000 करोड़ की ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किया गया यह फिल्ममेकर, 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगे बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद कोई 50 हजार से अधिक धनराशि नहीं ले जा सकता, गाड़ी से इतनी बड़ी धनराशि पकड़े जाने के बाद आयकर विभाग की टीम ने अनिल के बयान दर्ज किए हैं.

मामले की जांच में जुटा आयकर विभाग

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे यह धनराशि फैक्टरी की जमीन बेचने से मिली है, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, अनिल के किसी दल से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अनिल कुमार खुद को दिल्ली में डेयरी संचालक बता रहा है. डीएम के अनुसार इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

29 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

49 minutes ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

1 hour ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

2 hours ago