अमेठी-रायबरेली से नहीं लड़ेंगे राहुल-प्रियंका.
Trouble stuck on Amethi-Rae Bareli seats for Congress: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. ऐसे में सभी पार्टियां उम्मीदवारों का ऐलान करने में जुटी है. यूपी में भी सात चरणों में वोटिंग होनी है. इस बीच खबर है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. ऐसे में कांग्रेस इन सीटों को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं. हालांकि पार्टी ने अमेठी से स्मृति ईरानी के सामने सुप्रिया श्रीनेत को उतारने की रणनीति बनाई थी लेकिन श्रीनेत ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया.
ऐसे में कांग्रेस आलाकमान विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा को अमेठी से ईरानी के सामने उतार सकता है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और विधानसभा उम्मीदवार विजय पासी को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है. इस बीच खबर है कि पार्टी रायबरेली से स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बना सकती है. इस बीच चर्चा है कि वाराणसी से पीएम के सामने पवन खेड़ा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो यूपी पीसीसी चीफ अजय राय को भी पार्टी वाराणसी से प्रत्याशी बना सकती है. हालांकि इन सीटों पर फैसला आलाकमान ही लेगा. बता दें कि भाजपा ने वाराणसी से पीएम मोदी और अमेठी से स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाया है. ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को पिछली बार 50 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया था. वहीं रायबरेली सीट से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी. हालांकि स्वास्थ्य कारणों से इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. पार्टी ने उनको राजस्थान से राज्यसभा भेजा हैं.
ये भी पढ़ेंः ED के समन को सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती, कल सुनवाई
ONGC Mahanadi Basin Natural Gas: ONGC को महानदी बेसिन के गहरे पानी में प्राकृतिक गैस…
NEET UG 2026: डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे NEET एस्पिरेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी…
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के BTech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद…
Baghpat Spitting On Roti: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ढाबे पर रोटियों पर थूकने…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने…