देश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, जानें खास बातें

One Nation One Election Report: भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव को लेकर राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू को एक रिपोर्ट सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में 18,626 पन्ने हैं. जो रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी गई है उसे ड्राफ्ट करने में 191 दिनों तक गहन शोध कार्य किया गया है. बता दें कि सितंबर 2023 में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश करने के लिए पैनल की नियुक्ति की थी.

जिसमें तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और उद्योगपति शामिल थे. उन्होंने जनता से एक देश एक चुनाव को लेकर राय मांगी. समिति ने जनवरी में जारी एक बयान में कहा था कि उसे 20,972 प्रतिक्रियाएं मिलीं. जिनमें से 81 प्रतिशत एक साथ चुनाव के पक्ष में थीं.

समिति ने कहा है कि पहले चरण में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं, जिसके बाद 100 दिन के अंदर दूसरे चरण में स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जा सकते हैं. इसके रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने यह भी कहा है कि त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति में बचे हुए पांच साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं.

समिति में कोविंद के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन के सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं.

जानकारी रहे कि एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रक्रिया साल 1967 तक प्रचलित थी. लेकिन, दलबदल, बर्खास्तगी और सरकार विधटन जैसे अनेक कारणों से यह बाधित हो गई थी.

यह भी पढ़ें: चिराग को NDA में 5 सीटें, पशुपति पारस खाली हाथ! आज बड़ा फैसला ले सकते हैं RLJP चीफ

यह भी पढ़ें: CAA Rule: सीएए पर केजरीवाल के बयान से भड़के हिंदू शरणार्थी, सीएम आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन

Dipesh Thakur

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

42 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

56 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago