देश

CAA Rule: सीएए पर केजरीवाल के बयान से भड़के हिंदू शरणार्थी, सीएम आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन

देश में केंद्र सरकार की ओर से सीएए को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है. विपक्ष एक सुर में इस कानून का विरोध करने में जुटा हुआ है. जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अगले पायदान पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीते दिन सीएए को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि इस कानून के जरिए मोदी सरकार ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है.

हिंदू शरणार्थियों ने किया प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल के इस विरोध के बाद अब हिंदू शरणार्थियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को हिंदू शरणार्थियों ने सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनकारियों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को आवास के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है.

सीएम केजरीवाल ने अब दिया ये बयान

हिंदू शरणार्थियों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सीएम केजरीवाल ने एक और बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि “मैंने कल बताया था कि किस तरह CAA देश के लिए खतरनाक है और कैसे इसके लागू होने से देश भर में भारी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठिए आ जाएंगे.” केजरीवाल ने आगे कहा कि अब गृहमंत्री अमित शाह ने इस कानून को लेकर बयान दिया है. जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जवाब दिया जाएगा.

AAP ने सीएम के बयान का किया समर्थन

आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर हमला बोला है. आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि “पाकिस्तान से आए लोगों से हमारी बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी. अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट होते तो अब तक बीजेपी में शामिल हो चुके होते. जो लोग पाकिस्तान से आएंगे, वे झुग्गी में रहेंगे. लोगों के घरों के सामने वो लोग रहेंगे तो दंगे होंगे, चोरियां होंगी. क्या बीजेपी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी.”

यह भी पढ़ें- स्मार्ट और बेहतर पुलिसिंग से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बना नंबर-1, सीपी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराध में आई कमी

केजरीवाल ने पहले दिया था ये बयान

बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सीएए लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा पलायन होगा. सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान से लोग भारत आएंगे, जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है. इससे चोरी, डकैती और रेप की घटनाएं बढ़ेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

3 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

3 hours ago