देश

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास लोक सेवक आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की.

इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली के जाफर पट्टी में बनने वाले 1,260 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

बिहार में एनडीए सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा

संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इस अवसर पर बड़े उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बिहार की धरती पर आकर इस उत्सव में शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया.

बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए एनडीए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है. बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को आगे भी जारी रखने पर सहमति बनी है. इस अभियान के तहत अब तक पदयात्रा, प्रबुद्धजनों की बैठक और सम्मेलन आयोजित किए गए हैं. छठ पर्व के बाद भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा.

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्सव का प्रमुख हिस्सा होगा. बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई.

यह भी पढ़िए: ‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Bharat Express Desk

Recent Posts

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

8 minutes ago

‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल में गादी आइजेनकोट के पीएम बनने की आहट के बीच मंत्री…

18 minutes ago

एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के, 406 का वनडे चेज और 720 का टेस्ट स्कोर! 2026 में टीम इंडिया ने तोड़ दिए तमाम कीर्तिमान

Team India Records: साल 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने टी20…

41 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि…

58 minutes ago