देश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘फ्री हैंड’ मिलने से दिखा सेना का पराक्रम, सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कैसे रो रहा था पाकिस्तान

“ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना को खुली छूट दी गई थी. उन्हें फ्री हैंड देकर कह दिया गया था कि जो करना है, आप तय करें और अंजाम दें…” यह बात भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कही है. सेनाध्यक्ष ने बताया है कि हमने राजनीतिक तौर पर पूरी तरह स्पष्ट और खुली छुट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहली बार देखी.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी आईआईटी मद्रास में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था.

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी.

रक्षा मंत्री ने भी पहली बार कहा कि ‘अब बहुत हो गया’

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा,

“23 अप्रैल को, अगले ही दिन, हम सब बैठे. रक्षा मंत्री ने भी पहली बार कहा कि ‘अब बहुत हो गया’. तीनों सेना प्रमुख इस बात पर एकमत थे कि कुछ किया जाना चाहिए. हमनें फ्री हैंड दिया गया कि जो करना है, आप तय करें. यह राजनीतिक दिशा और स्पष्टता का ऐसा उदाहरण था, जो हमने पहली बार देखा.”

उत्तरी कमान में बनी थी योजना

सेना अध्यक्ष ने बताया कि,

“25 अप्रैल को हम उत्तरी कमान गए. वहीं पर हमने सोचा, योजना बनाई, अवधारणा तैयार की और उसे अमल में लाए. हमने नौ में से सात ठिकाने तबाह किए और बड़ी संख्या में आतंकियों का सफाया हुआ. 29 अप्रैल को पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई.”

“ऑपरेशन सिंदूर में हम शतरंज खेल रहे थे”

जनरल द्विवेदी ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में हम एक तरह का शतरंज खेल रहे थे. हमें पता नहीं था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और हमारी अगली चाल क्या होगी. इसे ग्रे जोन कहते हैं. इसका मतलब है कि हम पारंपरिक युद्ध नहीं कर रहे थे, बल्कि उससे ठीक पहले वाली रणनीति अपना रहे थे. हम चाल चलते थे, दुश्मन भी चाल चलता था. कहीं हम उसे चेकमेट कर रहे थे, तो कहीं जान जोखिम में डालकर वार कर रहे थे और जिंदगी इसी का नाम है.”

पाकिस्तान सैन्य प्रमुख असीम मुनीर पर साधा निशाना

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हुए कहा कि युद्ध में नैरेटिव मैनेजमेंट की अहम भूमिका होती है. अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें कि आप हारे या जीते, तो वह कहेगा कि उनके आर्मी चीफ असीम मुनीर, को फील्ड मार्शल बनाया गया है. पाकिस्तानी का विचार होगा कि अवश्य जीते होंगे, तभी तो असीम मुनीर फील्ड मार्शल बनाया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने गिरा दिये पाक के 6 विमान

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके छह विमान मार गिराए थे. साथ ही कई एयरबेस भी तबाह किए गए. भारत ने पाकिस्तान के जिन विमानों को मार गिराया उनमें 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शामिल थे. इसके अलावा एक इंटेलिजेंस कलेक्ट करने वाला विमान भी भारतीय सेना ने ढेर किया है. यह तथ्य शनिवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उजागर किया है.

ये भी पढ़ें- PM Modi In Bengaluru: पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने किया बड़ा खुलासा

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार बेंगलुरु में यह बड़ा खुलासा किया है. वह यहां आयोजित एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे.

इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. इसके अलावा पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान को भी भारत ने ढेर कर दिया. यह विमान हवाई निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने से जुड़े काम में मदद करता है. वायुसेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के विमानों को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया गया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी जैकोबाबाद एयरबेस पर खड़े कुछ विमानों को भी निशाना बनाया गया.

भारतीय वायुसेना ने बोलारी एयरबेस पर किये सटीक हमले

उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने बोलारी एयरबेस पर सटीक हमलों में एक पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान को ध्वस्त किया. वायुसेना के अनुसार यह जानकारी विश्वसनीय खुफिया इनपुट्स पर आधारित है. गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एस-400 सिस्टम का पहली बार इस्तेमाल हुआ था. माना जा रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान व उसके तुरंत बाद यह वास्तविक जानकारी इसलिए बाहर नहीं आई क्योंकि तब भारतीय वायुसेना तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण कर रही थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago