locals in india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शहर में तीन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विशेष विमान से एचएएल हवाई अड्डे पर बेंगलुरु पहुंचे. पीएम मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेंगलुरु में रहने वाले लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला.
बेंगलुरु की स्थानीय सिमरन शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और गर्व की भावना है. पीएम मोदी येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, जिससे कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलेगा. इससे बेंगलुरु में काम करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
सिमरन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और उनके विदेशों में मिले सम्मान से हर भारतीय को गर्व महसूस होता है. वह कहीं भी जाते हैं तो खास हो जाता है. बेंगलुरु के लोगों के लिए भी आज का दिन स्पेशल है.
स्थानीय वैभवी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ग्रेट हैं. हम उन्हें टीवी पर देखते हैं. यह हमारे शहर के लिए बहुत अच्छा हो रहा है. मेट्रो से काफी लोगों को मदद मिलेगी. स्कूल-कॉलेज छात्रों के अलावा ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.
एक अन्य महिला ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि पीएम मोदी यहां आए हैं. पहली बार मुझे उनसे मिलने का मौका मिलेगा. लेकिन मैं उनसे जितनी भी बार मिलूं, उनके प्रति मेरा सम्मान और आदर कभी कम नहीं होगा.
एक अन्य ने कहा कि मेट्रो और वंदे भारत परियोजनाएं महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है, उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1 बजे बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वे बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं. इस पर लगभग 7,160 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा, जो इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या के लिए बड़ी सुविधा होगी.
ये भी पढ़े: पीएम मोदी से मुलाकात पर स्कूली बच्चे उत्साहित, कहा- प्रधानमंत्री निडरता से फैसले लेते हैं
भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…