देश

पांच पांडवों ने लिया माताओं-बेटियों के सिंदूर का बदला: देवकीनंदन ठाकुर

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि माताओं और बेटियों के सिंदूर का बदला पांच पांडवों ने लिया है. उन्होंने इन पांडवों को भारत की तीनों सेनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बताया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व और शौर्य का है.उन्होंने तीनों सेनाओं को नमन करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेकर सेना ने भारत का मान बढ़ाया है.

देवकीनंदन ठाकुरजी ने कहा कि पाकिस्तान को सिंदूर का महत्व नहीं पता. भारत में सिंदूर सनातनियों का सम्मान और बहन-बेटियों की आन-बान-शान है. उन्होंने कहा कि पूरे भारत पर सिंदूर का कर्ज था, जिसे इन पांच पांडवों ने मिलकर चुकाया.

उन्होंने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि द्रौपदी को जुए में हारने के बाद दुशासन ने उनकी भरी सभा में बेइज्जती की थी. तब द्रौपदी ने दुशासन के रक्त से अपने बाल धोने का प्रण लिया था. भीम ने दुशासन को मारकर द्रौपदी के सिंदूर की लाज रखी. उन्होंने कहा, “यही है सनातन में सिंदूर का महत्व.”

भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ा दिया था. भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए थे.

हमले के 15 दिन बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की. भारतीय सेना ने आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिसमें कोई नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ. सरकार ने पुष्टि की कि सभी ठिकानों पर हमला सफल रहा.

ये भी पढ़ें: ‘Operation Sindoor’ के बाद PM Modi ने यूरोप दौरा किया रद्द, जानिए किन देशों की यात्रा पर जाने वाले थे

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

12 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

44 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago