‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों के 16 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. यह रोक बुधवार तड़के अचानक लागू की गई, जिससे यात्रियों और एयरलाइनों दोनों को भारी असुविधा हुई.
एविएशन सूत्रों के अनुसार जिन हवाई अड्डों पर फिलहाल उड़ानों को स्थगित किया गया है, उनमें लेह, थोइस, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, जामनगर, भटिंडा, भुज, धर्मशाला, शिमला, राजकोट और पोरबंदर शामिल हैं.
एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस बंदी को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि ये हवाई अड्डे कब तक बंद रहेंगे. फिलहाल, सभी प्रभावित उड़ानों को रीशिड्यूल किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…