देश

ऑपरेशन सिंदूर जैसा साहसी कदम केवल पीएम मोदी ही उठा सकते हैं : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि ऐसा साहसिक और निर्णायक कदम अगर कोई उठा सकता है, तो वह केवल प्रधानमंत्री मोदी हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस सैन्य कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 2014 से पहले जब देश में आतंकवादी हमले होते थे, तो अक्सर सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब देखने को नहीं मिलता था. लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देती है, और जहां आतंकवाद की जड़ें पनपती हैं, वहां जाकर उन्हें खत्म किया जाता है.

उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता इस हमले से आक्रोशित थी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही थी. प्रधानमंत्री ने इस जनभावना को समझते हुए समय रहते ठोस कदम उठाए और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया.

मुख्यमंत्री ने उरी और पुलवामा हमलों के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर बार यह साबित किया है कि भारत अब आतंकवाद को सहन नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “हम अब आतंकियों को बख्शने वाले नहीं हैं. जो देश की संप्रभुता और गरिमा पर हमला करेगा, उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा.”

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है कि अब आतंकवाद को पालने वाली धरती को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, “जहां से आतंकी पैदा होते हैं, अब वहीं हमला होता है. यही है प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना, जो देश की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

1 hour ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

3 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago