देश

बिहार: थावे जंक्शन का कायाकल्प, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले चरण का कार्य पूरा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार के गोपालगंज जिले स्थित थावे जंक्शन को नई पहचान मिलने जा रही है. ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत स्टेशन के पहले चरण का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

इस योजना के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें यात्रियों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 का विस्तार, शेड का निर्माण, मुख्य द्वार, शौचालय, और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं. बुकिंग कार्यालय और प्रतीक्षालय का भी नवीनीकरण किया गया है ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके.

स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि थावे जंक्शन को योजना में शामिल कर पहले चरण के तहत आवश्यक निर्माण और नवीनीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गई.

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश राय ने बताया कि पहले इस स्टेशन पर यात्रियों विशेषकर दिव्यांगों और महिलाओं को खासी दिक्कतें होती थीं. पार्किंग और स्वच्छता की कमी मुख्य समस्या थी, लेकिन अब स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि भविष्य की मांगों के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास करना है. यह योजना स्टेशन को सिर्फ परिवहन का केंद्र नहीं, बल्कि जीवंत ‘शहर केंद्र’ (Urban Hub) के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु : ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत मन्नारगुडी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, पीएम मोदी 22 मई को वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago