दुनिया

फेक वीडियो दिखा कर खुश हो रहे थे पाकिस्तानी, तभी PIB ने फैक्ट चेक में कर दिया बेनकाब, खैबर पख्तूनख्वा का निकला वीडियो

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के 9 ठिकानों को जमींदोज कर दिया. इस हमले में जैश और लश्कर के कई कमांडर मारे गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी समर्थक फर्जी वीडियो वायरल कर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं.

Fake Video शेयर कर किया गया दावा

इसी बीच पाकिस्तानी समर्थकों ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सेना के श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया है. हालांकि पाकिस्तानियों की ये झूठी खुशी बहुत देर तक नहीं टिकी, क्योंकि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने पाकिस्तानियों की ओर से शेयर किए गए वीडियों का जब फैक्ट चेक किया, तो पाया गया कि ये वीडियो काफी पुराना है और इसका भारत से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है.

पीआईबी के फैक्ट चेक में निकला Fake Video

पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया कि “यह वीडियो पिछले साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई सांप्रदायिक झड़पों का है. सोशल मीडिया पोस्ट में झूठा दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है.” पीआईबी ने कहा कि यह दावा फर्जी है. पीआईबी ने लोगों से असत्यापित जानकारी साझा करने से बचने और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का भी आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘पिक्चर अभी बाकी है..’ पूर्व आर्मी चीफ ने किया इशारा, आगे भी पाकिस्तान की खैर नहीं

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला

बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मंगलवार की देर रात पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर बने आतंकी कैंपों को मिसाइल से नष्ट कर दिया. भारतीय वायु सेना ने राफेल फाइटर जेट से इस एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं. इसके साथ ही जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार इस हमले में मारा गया है. लश्कर-ए-तैयबा के कई टॉप आतंकी ढेर हो गए हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

38 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

58 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago