वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब.
Operation Sindoor: मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. इस ऑपरेशन में वायुसेना ने बिल्कुल सटीक निशाना लगाकर रॉकेट बरसाए. कूल 9 आतंकी ठिकानों को रॉकेट दाग कर तबाह कर दिया. भारत की यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था, जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी थी. मरने वाले में सभी पुरुष थे.
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के मधुसूदन राव की पत्नी कमाक्क्षी प्रसन्ना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी ने हमारा बदला ले लिया.
कमाक्क्षी प्रसन्ना ने कहा, “मैं अभी किसी न्यूज़ को फॉलो करने की हालत में नहीं हूं. मैंने सुना है कि ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया है, जिसने 26 परिवारों का बदला लिया है. ऑपरेशन का नाम सिंदूर…खुद बता रहा है. सिंदूर का अर्थ है, हमने अपने पतियों को खोया, हमने अपनी जिंदगी खो दी. मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करती हूं. आतंकियों ने मासूम लोगों को देखा, उन्होंने हममें मोदी को देखा. मोदी ने भी हमें अपना माना और उनसे बदला लिया. हम मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि तमाम 27 परिवार, हम टूट चुके हैं. यह बदला कम से कम हमारे लिए राहत भरी खबर है. यह हमला तमाम 27 परिवारों पर हमला है, यह किसी भी भारतीय के साथ नहीं होना चाहिए. आपलोग समझ नहीं सकते हैं, आपलोग बस सोच सकते हैं. हमने बस अपने पति को नहीं खोया… हमने अपनी जिंदगी खो दी.
ऑपरेशन के एक दिन बाद सरकार ने गुरुवार सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है. केंद्र सरकार बैठक के सदस्यों को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देगी.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के संसद पुस्तकालय भवन में समिति कक्ष: जी-074 में होगी. संभावना है कि बैठक के दौरान हमले के बाद की स्थिति और भारत के अगले कदमों पर चर्चा की जाएगी.
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, जे पी नड्डा और निर्मला सीतारमण ने सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे, जबकि कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के संदीप बंदोपाध्याय और डीएमके के टी आर बालू बैठक में प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 से 6 यात्री घायल, राहत कार्य जारी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…