Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 से 6 यात्री घायल, राहत कार्य जारी

उत्तरकाशी के गंगनानी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. देहरादून के सहस्रधारा से उड़ा हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. हादसे के वक्त, हेलिकॉप्टर में 5 से 6 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

Uttarkashi gangnani helicopter crash
Edited by Akansha

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया है. गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चल रही है. ये तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई दूसरा इसका पता अभी नहीं चला है.

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई. दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पांच से छह यात्री सवार थे. इनमें से दो लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एरो ट्रिंक था. दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची, 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक में होंगे शामिल

दुर्गम स्थान पर जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर

बता दें कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है. हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital