लीगल

अनाधिकृत निर्माण करने वाले तथा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को अन्य नागरिकों की अपेक्षा की अनुमति नही: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अनाधिकृत निर्माण करने वाले तथा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को अन्य नागरिकों की अपेक्षा अपने कथित अधिकारों का दावा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने यह टिप्पणी तैमूर नगर नाले को अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमण को हटाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई के दौरान की है.

कोर्ट 26 मई को करेगा मामले की सुनवाई

कोर्ट 26 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. अदालत ने इसके साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को अतिक्रमण हटाने की अनुमति दे दी. उसने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अगर कोई बुजुर्ग महिला या बच्चे है तो उन्हें बिना किसी कानून और व्यवस्था के शांतिपूर्ण तरीके से अपना सामान हटाने की अनुमति दी जाए.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है रैन बसेरों

वहां के निवासी अस्थायी आधार पर रैन बसेरों में जाने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के वकील ने कहा कि रैन बसेरों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है. इसलिए सभी आवेदकों के परिवारों को समायोजित करना संभव नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एनएचपीसी के अध्यक्ष को हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 15 मई को करेगा सुनवाई

डीयूएसआईबी इस मामले में कर रहा असहयोग

कोर्ट ने इसपर कहा कि डीयूएसआईबी इस मामले में असहयोग कर रहा है. उसकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह सुनिश्चित करे कि इन परिवारों को पर्याप्त रूप से रात्रि विश्राम उपलब्ध कराया जाए. अन्यथा उसके पास डीयूएसआईबी के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

32 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago