देश

Operation Sindoor: ‘पिक्चर अभी बाकी है..’ पूर्व आर्मी चीफ ने किया इशारा, आगे भी पाकिस्तान की खैर नहीं

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी. तब ही से पाकिस्तान के खिलाफ भारत से एक्शन की उम्मीद थी. मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस ऑपरेशन के तहत वायुसेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को रॉकेट बरसा कर तबाह कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के इस अटैक में पाकिस्तान में बैठा आतंकी मसूद अज़हर के परिवार के 10 सदस्यों और चार करीबी सहयोगियों के मारे जाने की खबर है.

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने हमले के बाद कहा कि ये केवल आतंकी ठिकानों को केंद्रीत कर एक सटीक और बिना उकसावे वाला हमला था. इसमें किसी भी सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया गया है.

भारत के इस हमले के बाद से ही पूरे पाकिस्तान में बौखलाहट छायी है. लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं. पाकिस्तान सरकार में बेचैनी बढ गई है. आपात बैठक बुलाई जा रही है. पाक पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के बदले को  कायराना हमला बताते हुए जवाब देने के अधिकार की बात कही है.

पर क्या ये महज इतना सा ही है?

एक्स पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नवरणे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा कि “अभी पिक्चर बाकी है.” ऐसे पद पर रहा कोई भी व्यक्ति ऐसे इशारे करे तो इसका मतलब ऐसे निकाला जा सकता है कि भारत पूरी तरह से तैयार बैठा है. भारत ने इस सुनियोजित हमले से पहले ही हर तरह की प्रतिक्रियाओं और परिस्थितियों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है.

गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अबदुल्ला को जम्मू-कश्मीर में लोगों को बंकरों में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है. देश भर मे जंग जैसे हालात से निपटने के लिए मौक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. अगर पाकिस्तान किसी भी तरह के ऐसी हिम्मत करता है तो भारत आगे और तगड़ा जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार बैठा है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

ऑपरेशन के बाद कैबिनेट बैठक में आज पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी और भारतीय सेना की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि ये तो होना ही था, पूरा देश हमारी और देख रहा था. ये देश के लिए गर्व का पल है. हमें हमारी सेना पर गर्व है.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor : “लोगों को तत्काल बंकरों में शिफ्ट किया जाए”, अमित शाह ने LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला से की बात, दिए ये निर्देश


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

36 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago