लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के अवैध कब्जे को असंवैधानिक बताया, संपत्ति के अधिकारों का संरक्षण किया जरूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले में आदेश देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों का किसी निजी संपत्ति पर लंबे समय तक अवैध कब्जा करना असंवैधानिक है. सरकार की शक्ति किसी के संपत्ति के अधिकारों को समाप्त नहीं कर सकता.

जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने अपने आदेश में कहा कि कार्यकारी अधिकारी का अधिकार संविधान के दायरे में होना चाहिए. क्योंकि जब अधिकारों बकम रक्षक उल्लंघनकर्ता बन जाता है तो कानून का मूल ढांचा खतरे में पड़ जाता है. न्याय, समानता और अच्छे विवेक के सिद्धांतों से शासित लोकतंत्र में स्वामित्व जैसे कानूनी अधिकारों का संरक्षण राज्य की प्रतिबद्धता होनी चाहिए.

एकपक्षीय जब्ती आदेश को कोर्ट ने बताया गैरकानूनी

कोर्ट ने कहा कि राज्य की शक्तियां पूर्ण या निरपेक्ष नहीं है, बल्कि संवैधानिक और वैधानिक सीमाओं से सीमित है. कोई भी कार्यकारी या विधायी कार्रवाई जो किसी नागरिक की संपत्ति को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के छीनने का प्रयास करती है, तो उससे अनुच्छेद 300 ए का उल्लंघन होगा. सार्वजनिक हित और कानून के लिए यह आवश्यक है कि राज्य को किसी अन्य व्यक्ति की तरह जवाबदेही ठहराया जाए, जब वह किसी नागरिक को गैर कानूनी तरीके से संपत्ति से वंचित किया जाता है या लापरवाही से चोट पहुचाया जाता है. एक संपत्ति का मालिक अवैध कब्जे की दशा में मुआवजे का दावा करने का हकदार है.

अदालत ने यह कहते हुए एक व्यक्ति की वर्ष 1999 से 2020 तक के सरकारी कब्जे को गैरकानूनी घोषित कर दिया. साथ ही किराया चुकाए बिना 2 जुलाई 2020 तक संपत्ति पर कब्जा बनाए रखने के लिए सरकार की निंदा की है. उन्होंने वादी के दावे को.स्वीकार कर लिया और तत्कालीन प्रचलित बाजार दरों के आधार पर छह फीसदी ब्याज के साथ 1,7679550 रुपए देने को कहा. बता दें कि आपातकाल के समय.सरकार ने वादी के फ्लैट पर तस्करों और विदेशी मुद्रा हेरफेर (संपत्ति जब्ती) अधिनियम 1976 के तहत कब्जा कर लिया था.

बिना किराया चुकाए कब्जा बनाए रखने पर फटकार

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि वादी को सुने बिना एकपक्षीय जब्ती आदेश पारित किया गया था. उसने कहा था कि किसी व्यक्ति का अचल संपत्ति एक भौतिक संपत्ति या स्वामित्व की भौतिक अभिव्यक्ति नहीं है. यह आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक पहचान और व्यक्तिगत गरिमा का एक बुनियादी स्तंभ है. संपत्ति का अधिकार अब मौलिक अधिकार नहीं है, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 300ए के तहत राज्य की संप्रभु शक्ति और व्यक्तियों के.स्वामित्व अधिकारों के बीच एक नाजुक संतुलन बनाता है.

ये भी पढ़ें: AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत शर्तों में बदलाव की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago