राज्यसभा में बोलत हुए कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे (फोटो ट्विटर)
Winter session of Parliament: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के बाद देश में सियासत गरमाई हुई है. अब ये मुद्दा सदन तक पहुंच गया है. विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करने के लिए अड़ा हुआ है. लेकिन विपक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया गया है, जिसके बाद विपक्ष ने सदन से सोमवार को वॉकआउट कर दिया.
जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. उन्होंने कहा कि नौ सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं. लेकिन इनमें से कोई भी नोटिस नियमों के अनुरूप नहीं है.
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है. इस मुद्दे पर हम चर्चा नहीं करेंगे तो और किस बात को लेकर क्या चर्चा करेंगे ? हम सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं. लेकिन सरकार इस पर चर्चा से भाग रही है. जिसके बाद भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Clash) पर चर्चा करने के उनके नोटिस को अस्वीकार कर दिया गया. जिसके चलते संयुक्त विपक्ष (Joint Opposition) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) से वॉक आउट कर दिया.
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने सोमवार को राज्यसभा में चीन सीमा पर हो रहे कथित निर्माण का मुद्दा उठाया. वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर इतिहास में चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा, ”विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी बहुत निचले स्तर पर राजनीति कर रही है. कई ऐसे संवेदनशील विषय होते हैं, जिसपर UPA सरकार के दौरान भी चर्चा नहीं की जाती थी”.
ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी, शिवपाल-अखिलेश के बाद अब राहुल गांधी! निकाय चुनाव को लेकर क्या है ओपी राजभर का प्लान?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीटा जा रहा है. राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर करारा हमला बोला है.
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…