देश

Bihar: ’50 रु की दारू पी है’- शराब के नशे में चूर सड़क पर मदहोश हुआ शख्स, वीडियो वायरल

मोतिहारी: बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब पीने से लोगों के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसके बावजूद भी शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही अपने जीवन का डर है. इसी कड़ी में मोतिहारी से एक वीडियो इन दिनो काफ़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक शराबी शराब के नशे में चूर होकर सड़क पर गिरा पड़ा है. वह पूछे जाने पर खुद दारू पीने की बात को कबूल रहा है. उस शख़्स का कहना है कि उसने 50 रुपये की दारू पी है. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गयी है.

शराब बंदी क़ानून का उड़ रहा मज़ाक़

वायरल वीडियो में जहां शख्स गिरा पड़ा है वहां लखौरा थाना का बोर्ड लगा हुआ है. शख्स लखौरा बाजार में बिच सड़क पर नशे में चूर होकर गिरा हुआ  है. शख़्स नशे में चूर हो कर कह रहा कि उसने 50 रुपये की दारू पी है. उससे पूछा गया तो उसने बताया कि ये शहर के छतौनी से शराब पीकर बस से लखौरा आया है और यहीं पर नशे में धुत होकर गिर गया है. व्यक्ति से जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसने 50 रुपये की शराब पी है जो लोकल बनती है. युवक जितनी देर तक सड़क पर गिरा रहा वहां कुछ ही समय में तमाशाबीन लोग इकठ्ठे हो गए और शराबबंदी कानून का बेहद मजाक भी उड़ा रहे थे.

ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: दीपिका पादुकोण की जगह लगाई CM योगी की मॉर्फ्ड फोटो, लखनऊ में FIR दर्ज

 

शराबबंदी पर सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से शराबबंदी कानून का मजाक बनाने लगा है. बता दें कि एक ओर जहरीली शऱाब से भी मौतों का आंकड़ा लगभग 90 के आसपास पहुँच गया है. दूसरी ओर लोग सस्ती शराब पीने से भी बाज नहीं आ रहे है. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं. इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

57 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago