आस्था

Ghode Ki Naal: घोड़े की नाल को घर की इस दिशा में लगाने पर होती है पैसों की बरसात, जानें क्या है विधि

Ghode Ki Naal: घोड़े की नाल को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है. शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा के अलावा कुंडली में शनि की स्थिति ठीक नहीं होने पर भी लोग इसकी अंगूठी बनाकर धारण करते हैं. इसके अलावा पुराने जमाने से ही कुछ लोग इसे घर की चौखट पर लगाते थे.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कई उपाय हैं, जिनमें घोड़े की नाल (Ghode Ki Naal) का उपयोग लाभ दिलाता है. माना जाता है कि घर में इसे रखने से बरकत होती है. वहीं बुरी और नकारात्मक शक्तियां भी इसके लगाने से दूर रहती हैं, लेकिन कई लोग इसे लगाने की सही दिशा और सही जगह नहीं जानते.

पंडित जितेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार घोड़े की नाल के अगर सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो इसके विपरीत फल भी मिल सकते हैं. वहीं इसके फायदों को देखते हुए इसे सही तरीके से कैसे लगाएं यह भी पता होना चाहिए.

इस तरह लगाएं घोड़े की नाल

घोड़े की नाल अगर आपको मिल जाती है तो इसे दरवाजे पर टांगने के लिए अच्छी तरह बनवा लें. माना जाता है कि काले घोड़े की नाल ज्यादा असरदार होती है. पंडित जितेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार घोड़े की नाल को लगाने से पहले कुछ नियम हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए.

अगर आप घोड़े की नाल लगाने जा रहे हैं तो इसे गंगाजल से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इसे थोड़ी देर घर के मंदिर में माता लक्ष्मी के सामने रख दें. इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर घोड़े की नाल की.

माना जाता है कि इसे लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त रहती है. इस दिशा मे घोड़े की नाल (Ghode Ki Naal) को लगाने कि लिए इसे अच्छी तरह से काले धागे में बांधकर लटका दें.

इसे भी पढ़ें: Sphatik Garland: स्फटिक की माला से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा, जाने कब, कैसे और कौन कर सकता है धारण

घोड़े की नाल के लाभ

शनि देव को अपने अनुकूल करने के लिए भी घोड़े की नाल काफी कारगर रहती है. घोड़े की घिसी हुई नाल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. वहीं घर की चौखट या किसी भी दीवार पर इसे लगाने से बुरी बलाएं दूर रहती हैं. माना जाता है कि नए बने घर को दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिए भी घोड़े की नाल (Ghode Ki Naal) को लगाना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago