देश

दिल्ली में 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, प्रदूषण से बिगड़ते हालात को लेकर लिया गया फैसला

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं 19 नवंबर को रविवार होने के चलते स्कूल 20 नवंबर को खुलेंगे. इससे पहले भी शिक्षा मंत्री आतिशी ने 5 नवंबर को 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे. जिसमें कहा गया था कि प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद किया जाएगा. जिसका सख्ती से पालन कराया जाए. इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के लिए ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प दिया गया था.

समय से पहले घोषित हुईं सर्दी की छुट्टियां

माना जा रहा है कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण और बढ़ेगा. ऐसे में एहतियात के तौर पर सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार ने सर्दियों की छुट्टी को समय से पहले ही घोषित कर दिया है. पहले ये छुट्टियां दिसंबर-जनवरी के महीने में होती थीं.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को सुनवाई की थी. इस दौरान जस्टिस संजय किशन कौल ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की सरकारों को निर्देश दिए थे कि पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए. कोर्ट ने कहा था कि प्रदूषण को देखकर हमारा सब्र टूट रहा है. इसलिए अगर हमने कार्रवाई की तो हमारा बुलडोजर रुकेगा नहीं.

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में जारी है प्रदूषण का कहर, AQI रात में पहुंचा 999, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कार्यालय के अनुसार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, राजस्व मंत्री आतिशी भी शामिल होंगी.

400 से उपर (AQI) माना जाता है खतरनाक

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के विभिन्न स्तरों की बात करें तो 0 से लेकर 50 के बीच AQI ‘अच्छा’ तो 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ माना जाता है. वहीं 101 से 200 के बीच इसे मध्यम श्रेणी का तो 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी का माना जाता है. वहीं 301 से उपर और 400 के बीच में इसे ‘बहुत खराब’ माना जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जब 401 से 500 के बीच पहुंचता है तो इसे बेहद खतरनाक माना जाता है और यह ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago