देश

UP News: ‘पैसा दो सीट लो…’ट्रेन में TTE का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प, सस्पेंड

UP News: सीट के बदले टीटीई द्वारा घूस लिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई को निलम्बित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है. यह मामला प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस से सामने आया है. मीडिया सूत्रों की मानें तो बरेली से मुरादाबाद के बीच का वायरल वीडियो बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में डीआरएम आरके सिंह ने वाणिज्य निरीक्षक को मामले की जांच सौंप दी है और तत्काल प्रभाव से टीटीई को सस्पेंड कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो जीआरपी क्षेत्र बरेली से सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सीट के नाम पर टीटीई ने यात्री से रुपये लिए. इसी दौरान किसी ने इस अवैध वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से ही रेलवे विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है. रिश्वत लेने का मामला नौचंदी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि, नौचंदी एक्सप्रेस मुरादाबाद-बरेली रूट से जाते समय ट्रेन के कोच नंबर बी-2 से ये वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि टीटीई सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों से पैसों की वसूली कर रहा है. टीटीई यात्रियों से ये भी पूछता नजर आ रहा है कि आपको हापुड़ उतरना है या मेरठ या फिर मुजफ्फरनगर. तो वहीं यात्री से रुपये लेने के बाद टीटीई यात्री को अपना टैबलेट दिखाते हुए बोलता है कि अब चार्ट वाला सिस्टम गया आप आराम से सो जाएं. तो वहीं टीटीई गारंटी भी देता है कि यात्री को कोई रास्ते में परेशान नहीं करेगा. इस पर यात्री फिर से कहता है कि जब तुम हो तो कोई चिंता नहीं. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद से ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- बनियान और गमछे में ही महिलाओं की फरियाद सुनने लगे दारोगा, VIDEO वायरल होने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

त्योहारी सीजन में टीटीई कर रहे हैं जमकर वसूली

यात्रियों की मानें तो दीपावली से लेकर छठ पूजा तक त्योहारी सीजन होने के कारण लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं तो ट्रेने फुल जा रही हैं. इसी दौरान यात्रियों को सीट मिलने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में यात्री भी जुगाड़ से ही काम चला रहे हैं और टीटीई से सेटिंग कर सफर तय किया जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि भारी भीड़ से ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले टीटीई लगातार अवैध वसूली करने में जुटे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago