देश

“आतंक के खिलाफ हमारा ऑपरेशन कामयाब रहा”, सेना बोली- हमने दुश्मनों के हर हमले को नाकाम किया

ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एयरफोर्स ने कहा, आतंक के खिलाफ हमारा ऑपरेशन कामयाब रहा. सेना ने कहा कि हमने दुश्मनों के हर हमले को नाकाम किया. हमारा डिफेंस सिस्टम बहुत मजबूत है, जिससे पाक के ड्रोन हमलों को नष्ट किया गया.

सेना ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाक के कई एय़रबेस को नष्ट कर दिया गया. पाकिस्तान की पीएल-15 मिसाइल को मार गिराया.  आतंक के खिलाफ ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया.

DG AO एके भारती ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम मल्टीलेयर है. पाकिस्तान के सभी ड्रोन को स्वदेशी काउंटर ड्रोन सिस्टम से गिराया गया. हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ थी.

DG AO ने बताया कि स्वदेशी आकाश सिस्टम का इस्तेमाल किया गया. पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 को गिराया गया. पाकिस्तान के ड्रोन लेजर गन को भी टारगेट किया गया.इसके साथ ही पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस को तबाह किया.

सेना ने आगे कहा, हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था. अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली. इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी था, और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था.

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा “हमारे एयरफील्ड्स और लॉजिस्टिक्स को टारगेट करना बहुत कठिन है. यह कोई आसान काम नहीं है. मैं एक उदाहरण देना चाहूँगा — मैंने सुना कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, वे मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों — डेनिस लिली और जेफ थॉमसन — ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था. उसी समय एक कहावत बनी थी: ‘Ashes to ashes, dust to dust, if Thommo don’t get ya, Lillee must.’ अगर आप हमारे एयर डिफेंस के लेयर्स (परतों) को समझेंगे तो जानेंगे कि चाहे कितनी भी कोशिश कर ली जाए, कोई न कोई लेयर आपको जरूर रोकेगी.”

अरब सागर में लगातार बनाए रखी सतर्क निगरानी

वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा “हमने अरब सागर में लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखी. किसी भी संदिग्ध ऑब्जेक्ट को कई सौ किलोमीटर के दायरे में हमारी सीमाओं के पास तक नहीं आने दिया. हमारी फोर्स ने अत्यंत कुशलता के साथ हर खतरे को भांपा और उसे नाकाम किया. हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने अपने मिशन को पूरी तरह से अचीव किया है.”

एयर मार्शल ए.के. भारती ने दिलाया भरोसा

एयर मार्शल ए.के. भारती ने भी भरोसा दिलाया कि “हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी ऑपरेशनल सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय और तैयार हैं. यदि भविष्य में किसी भी मिशन की आवश्यकता हुई तो हम तत्काल कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

मुख्य बातें:

•पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल चीनी PL-15 मिसाइल का मलबा बरामद और प्रस्तुत किया गया।
•YIHA और Songar ड्रोन, जो पाकिस्तान ने तैनात किए थे, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने गिराए।
•भारतीय एयर डिफेंस का मल्टी-लेयर ग्रिड सिस्टम पूरी तरह प्रभावी साबित हुआ।
•आतंकवाद और आतंकी समर्थक ताकतों के खिलाफ भारत का सख्त रुख बरकरार।
•DGMO ने देश की सुरक्षा के प्रति सेना की तैयारी और मजबूत ढांचे को रेखांकित किया।

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago