देश

हमारी पार्टी NDA का हिस्सा, बिहार की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी: पशुपति पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने शुक्रवार को कहा कि  वह खुद को एनडीए का हिस्सा मानते हैं, लेकिन यदि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए किसी गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई तो उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है.

मीडिया से बात करते हुए पशुपति पारस ने कहा, “मैं जब तक घोषणा नहीं कर देता हूं कि मैं एनडीए छोड़ चुका हूं तब तक मैं एनडीए में हूं. आने वाले दिनों में हमारी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है, उस बैठक में हम अपने भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगे.”

जल्द क्षेत्र भ्रमण पर निकलेंगे

उन्होंने कहा, “बिहार की सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. हम बहुत जल्द क्षेत्र में निकलेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन से अगर हमारी पार्टी का समझौता होता है और मेरे मन मुताबिक सीट मिलती है तो हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो बिहार की सभी 243 सीटों पर हम अकेले विभानसभा चुनाव लड़ेंगे. मैं किसी गठबंधन के साथ रहूं या न रहूं, लेकिन हमारी तैयारी सभी विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की है. हमारे कार्यकर्ता सभी बूथों पर चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं.”

रामविलास पासवान को भारत रत्न मिले

एनडीए घटक दल की ओर से उन्हें इस गठबंधन का हिस्सा नहीं माने जाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान भारत के सर्वमान्य नेता माने जाते हैं. ऐसे में उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए. इस संबंध में बिहार सरकार को भारत सरकार के पास अनुशंसा भेजनी चाहिए. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भारत सरकार को अनुशंसा भेजे जाने की मांग करता हूं.


ये भी पढ़ें: क्या है संसद का Anti-Sabotage चेकिंग, जिसके दौरान कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे मिला कैश और मच गया बवाल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

16 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

28 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

55 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago